फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High-tension power line poses a threat to 150 homes in Faizullaganj

Lucknow News: फैजुल्लागंज में 150 घरों पर हाईटेंशन खतरा

Fri, 30 Oct 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
High-tension power line poses a threat to 150 homes in Faizullaganj
सोमवार को इसी पतंग के मांझे के पकड़ने से रूद्र राय झुलसा था।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन और बिजली के खंभों से सटाकर बनाए गए करीब 150 घरों में हादसे का खतरा बना हुआ है। बिजली विभाग की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के दो से तीन माह बाद भी न जवाब मिला और न ही निर्माण हटाए गए। अब विभाग नोटिस का रिमाइंडर भेजने जा रहा है। इस संबंध में मड़ियांव पुलिस को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से जुड़े खतरे का मामला सोमवार को सामने आया, जब छह वर्षीय रुद्र राय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बताया गया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन में फंसी पतंग का धातुयुक्त मांझा पड़ोसी के घर की छत पर पड़ा था। मांझा पकड़ते ही रुद्र करंट से झुलस गया।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, दाउदनगर और फैजुल्लागंज उपकेंद्रों से निकली हाईटेंशन लाइनों के आसपास करीब 150 परिवारों ने मकान बना रखे हैं। इनमें कुछ निर्माण सरकारी जमीन पर होने और प्लॉटिंग कर भूखंड बेचने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं हटे निर्माण
उपखंड अधिकारी अमन तिवारी की ओर से अगस्त से सितंबर के बीच 65 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए। विभाग अब रहीमनगर डुडौली निवासी सिराज अहमद, कंचन सिंह, लल्लन और नरेंद्र शर्मा, सिया विहार निवासी रोशन शर्मा, प्रीतिनगर निवासी सियाराम, गायत्रीनगर पुलिया नौबस्ता निवासी बलराम, गौरभीट निवासी छोटेलाल और गायत्रीनगर निवासी उर्मिला पांडेय को रिमाइंडर जारी करने जा रहा है।


हाईटेंशन लाइन और बिजली खंभों से सटाकर मकान बनाने वालों को नोटिस का रिमाइंडर भेजा जा रहा है। मड़ियांव थाने को भेजी गई रिपोर्ट में इन घरों में रहने वालों के साथ दुर्घटना की आशंका जताई गई है। -पंकज कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता महानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed