{"_id":"5a6ecb7b4f1c1b8b268b70e6","slug":"high-tension-line-touched-the-truck-loaded-with-glucose-bottle-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से जलकर राख हो गई ग्लूकोज की 1130 पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से जलकर राख हो गई ग्लूकोज की 1130 पेटियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से बर्बाद हुई ग्लूकोज की बोतलें।
- फोटो : चंद्रकांत
राजधानी के अलीगंज में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से जनपद में सप्लाई के लिए आई ग्लूकोज की 1130 पेटियां जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इंदौरा की एक दवा कंपनी से ग्लूकोज की पेटियां लादकर एक ट्रक सोमवार सुबह लखनऊ के अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। यहां बने गोदाम में इन पेटियों को उतारा जाना था।
विज्ञापन
ट्रक को गोदाम के पास खड़ा करने के दौरान उसकी छत ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ड्राइवर का अरोप है कि मना करने के बावजूद गोदाम के सुपरवाइजर ने ट्रक को बिजली के तारों के नीचे से लाने का दबाव बनाया। आग लगने से ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है।
आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी पेटियों को वापस दवा कंपनी को भेजा जा रहा है।