फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high tech ravan in ramlila lucknow

शहर में हुंकार भरेगा 111 फीट का हाईटेक रावण

Wed, 18 Sep 2013 01:29 AM IST
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
high tech ravan in ramlila lucknow

70-80 नहीं, इस बार शहर में पूरे एक सौ ग्यारह फीट ऊंचा दशानन हुंकार भरेगा।

विज्ञापन


भगवान श्रीराम एक के बाद एक 31 बाणों से इसका दंभ निकालेंगे। रावण मरने से पहले कुछ संवाद भी बोलेगा साथ ही बाणों से बचने के लिए अपने भीमकाय हाथ-पैर भी चलाएगा।

इतना ही नहीं आधे घंटे के इस राम-रावण युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा चलाए गए बाणों को दर्शक डिजिटल तकनीक से साफ-साफ देख भी सकेंगे।

दशहरे को लेकर कुछ ऐसी ही तैयारियां चल रही है शहर की सबसे प्राचीन रामलीला समिति, ऐशबाग की।

रामलीला मैदान में भरने वाले दशहरे मेले में इस बार भगवान श्रीराम चलते-फिरते एक सौ ग्यारह फीट ऊंचे रावण का वध करेंगे।

इतने विशालकाय रावण को बनाए जाने का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे बनाना शुरू कर दिया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि ये नगर का ही नहीं, सूबे का सबसे हाईटेक और ऊंचा रावण होगा।
विज्ञापन


ऐशबाग रामलीला समिति हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग करने जा रही है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार समिति का दशानन का वध ज्यादा हाईटेक और भव्य रहेगा।

समिति अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार समिति नगर का सबसे बड़ा रावण बनाने जा रही है। इसकी ऊंचाई 111 फीट की रहेगी।

उन्होंने बताया कि रावण तैयार करने के लिए तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा ताकि रावण मंच पर श्रीराम के बाणों से बचने का प्रयास करते नजर आए।

साथ ही वो डायलॉग भी बोलेगा। इसके लिए कारीगरों ने पूरा प्लान बना लिया है। रामलीला मंचन डिजिटल होने के चलते मंच, पर्दे पर तो तकनीकी दिखेगी।

साथ ही रावण दहन में भी तकनीकी दिखाई देगी जब भगवान राम रावण का वध करेंगे तो लोगों को साफ-साफ लगभग 100 फीट की दूरी से 31 बाण जाते दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा परंपरागत रूप से 50 फीट का कुंभकरण और 45 फुट का मेघनाद भी बनेगा। खर्च के बारे में उन्होंने बताया कि फिलहाल लागत लाखों में आंकी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed