{"_id":"684d4408604f7e102c064d5e","slug":"high-speed-dumper-hit-bike-from-behind-in-lucknow-two-cousins-died-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, ममेरे भाइयों की मौत; दूध लेने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, ममेरे भाइयों की मौत; दूध लेने जा रहे थे
Sat, 14 Jun 2025 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 03:12 PM IST
सार
लखनऊ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई। वह दोनों घर से दूध लेने जाने के लिए निकले थे। फिर वापस नहीं लौट पाए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ममेरे भाइयों की मौत हो गई। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसा लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर पर खपुरा मुस्लिम गांव के पास हुआ। दरअसल, उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी राजेंद्र गौतम का 10 वर्षीय बेटा विमल गौतम अपने ममेरे भाई काकोरी के सकरा गांव निवासी विशाल गौतम (19) के साथ लखनऊ के घुरघुरी तालाब नागेश्वर मंदिर के पास दूध मंडी दूध लेने जा रहा था।
विज्ञापन
इसी समय घुरघुरि तालाब की ओर जा रहे मोरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, विशाल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन