फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High speed car rams into SUV, one dead, three injured

Lucknow News: तेज रफ्तार कार एसयूवी में घुसी, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 29 Aug 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
High speed car rams into SUV, one dead, three injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
गोसाईंगंज। सुल्तानपुर रोड स्थित रहमतनगर गांव के पास हैदरगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार शाम आगे चल रही एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कार सवार कारोबारी मुकेश कुमार मौर्य (40) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक अमेठी जिले के जगदीशपुर स्थित सरेसर निवासी मुकेश कुमार मौर्या बृहस्पतिवार को भाई अनिल मौर्या, खाऊपुर के रामतीर्थ व एक अन्य साथी के साथ लखनऊ आए थे। शाम करीब चार बजे अमेठी लौटते समय रहमतनगर के पास उनकी कार आगे चल रही एसयूवी में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और कार सवार सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। टक्कर के बाद मुकेश उछलकर शीशे से टकरा गए। हादसे में मुकेश व उनके साथ मौजूद लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों को ट्राॅमा-2 भेज दिया गया। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed