{"_id":"68c72d9cf7547db4d70a8428","slug":"high-speed-car-overturned-several-times-and-collided-with-a-scooter-six-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1385154-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी स्कूटी से टकराई, छह चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी स्कूटी से टकराई, छह चोटिल
Mon, 15 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
1090 चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त कार।
लखनऊ। हजरतगंज में रविवार रात तेज रफ्तार कार 1090 चौराहे पर कई बार पलट गई। कार सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार से टकरा गई। वहीं, दो बाइक सवार हादसा देखते समय आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि कार सवार तीन लोग व तीन अन्य मामूली रूप से चोटिल हुए।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक रात करीब 11:40 बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर से तेज रफ्तार कार आ रही थी। कार में चालक के अलावा दो लोग और थे। 1090 चौराहे के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। गति तेज होने पर कार पांच बार पलटते हुए सामने से स्कूटी से टकरा गई। वहीं सड़क की दूसरी ओर से आ रहे दो बाइक सवार हादसा देखने के चलते अनियंत्रित होकर टकरा गए। लोगों ने घटना की जानकारी हजरतगंज पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों को कार से निकाला। कार सवार तीन लोग और स्कूटी चला रहा युवक व दो बाइक सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी चोटिल लोग घर चले गए।