{"_id":"64b7ea2f753fbf42ea0e5343","slug":"high-roof-ambulance-available-all-time-in-purvanchal-expressway-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ 8 एम्बुलेंस दौड़ेंगी दिन रात, नहीं चढ़ पाएंगे आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ 8 एम्बुलेंस दौड़ेंगी दिन रात, नहीं चढ़ पाएंगे आवारा पशु
Wed, 19 Jul 2023 07:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:36 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में हर समय एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। कोई हादसा होने पर जल्द से जल्द घायल को अस्पताल लाया जा सके इसकी पूरी कोशिश होगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
340.8 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे रोकने के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। साथ ही हादसा होने की स्थिति में मौके पर ही इलाज की व्यवस्था भी की गई है। आवारा जानवरों को रोकने के लिए न केवल अलग से एजेंसी नियुक्त की गई है बल्कि आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए गोशालाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। यूपीडा ने इसे लेकर सभी को जिम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आवारा जानवरों की चहलकदमी बड़ी मुसीबत है। उन्हें रोकने के लिए एक तरफ क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे तो दूसरी तरफ फेंसिंग यानी जालियां लगाई जाएंगी। आवारा पशुओं को पकड़कर रखने के लिए नजदीक में ही गौशाला बनेगी। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है जिसे करीब आठ लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह पहली बार लाइफ सपोर्ट मशीन श्रेणी की अत्याधुनिक आठ एम्बुलेंस को एक्सप्रेस वे पर तैनात किया जाएगा। इन हाई रूफ एम्बुलेंसों में गंभीर स्थिति में मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। हादसा होने की स्थिति में त्वरित मदद को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यही वजह है कि इसी मद में लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे में भोजनालय और शौचालय की सुविधाओं को भी अंतिम रूप दे दिया है। तीन अलग अलग एजेंसियों को पूरे एक्सप्रेस वे में इन सुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका पास एक्सप्रेस वे पर फूड कियास्क, रेस्टोरेंट, विश्राम स्थल और शौचालयों की जिम्मेदारी होगी। वहीं गंगा एक्सप्रेस वे को ग्रीन एक्सप्रेस वे बनाने के लिए यूपीडा ने उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ अनुबंध किया है। ये अनुबंध 12 वर्ष का होगा, जिसके तहत गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे हरित पट्टी का विकास किया जाएगा।