फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High rate of crime against women

शर्मनाक: छह महीने में यूपी में हुए 1689 रेप!

Sat, 02 Aug 2014 07:42 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Aug 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
High rate of crime against women

उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए किस कदर असुरक्षित बन चुका है, इसका अंदाजा इससे ही लग जाता है कि सूबे में छह महीने में रेप की 1689 वारदातें हुईं।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि पिछले दो सालों के सपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश महिला अत्याचारों का झंडाबरदार प्रदेश बनकर उभरा है।

पिछले छह माह में राष्ट्रीय महिला आयोग को देशभर से महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 3,868 शिकायतें मिलीं है, जिनमें सर्वाधिक 2,079 शिकायतें यूपी से हैं।

विज्ञापन

एसिड अटैक से लेकर बलात्कार तक

High rate of crime against women

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्र मोहन ने कहा कि आयोग को यूपी से महिलाओं पर एसिड अटैक की 12 शिकायतें, हत्या के प्रयास की 42, बलात्कार की कोशिश की 206, जाति या समुदाय आधारित हिंसा की 123, घरेलू हिंसा की 1,316 और बलात्कार की 380 शिकायतें मिली हैं।

महिला आयोग की रिपोर्ट के अलावा स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े तो यूपी में महिला अत्याचारों की और भी भयावह रिपोर्ट पेश करते हैं।

दहेज हत्या भी कम नहीं

High rate of crime against women

डॉ. मोहन ने कहा कि जून में खत्म हुई पहली छमाही की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में रेप के कुल 1689 मामले, दहेज हत्या के 1243 मामले, छेड़खानी के 381 और शील भंग के 3778 मामले सामने आ चुके हैं।

सपा राज में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सीआइडी में महिला शाखा, हर जिले में महिला थाना और एक खास महिला सेल की स्थापना करने की घोषणा के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार नहीं रुके हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को गुमराह कर रही सरकार

High rate of crime against women

उन्होंने कहा कि अब वूमेन पॉवर लाइन -1090 का हर जिले में विस्तार करने की घोषणा कर सपा सरकार केवल महिलाओं को गुमराह करना चाहती है।

गौरतलब है कि बदायूं रेप कांड और मोहनलालगंज रेप कांड की घटना के कारण प्रदेश सरकार को सर्वाधिक किरकिरी का सामना करना पड़ा है।

वहीं भाजपा और अन्य विपक्षी दल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed