फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high rain and storm creats big problem in lucknow

आंधी में उड़ी बिजली, गिरे पेड़, बारिश से राजधानी बनी ताल-तलैया

Fri, 04 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
high rain and storm creats big problem in lucknow
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक घंटे हुई तेज बारिश शहर के कई प्रमुख इलाके ताल-तलैया बन गए। सड़कों पर जलभराव से से कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई।
विज्ञापन

बारिश ने विकसित कॉलोनी विज्ञानपुरी तक में घुटनों तक पानी भर दिया। यहां कन्हैया लाल वर्मा के घर के सामने से आगे तिराहे तक दो घंटे तक सड़कों पर पानी भरा रहा। इसके अलावा ठाकुरगंज, इंदिरानगर सेक्टर 8, शंकरपुरवा, आलमबाग में भी कई इलाकों में जलभराव हुआ। हरीनगर में पिछले सप्ताह हुई बारिश में भी पानी भरा था, लेकिन शिकायत के बाद भी दिक्कतें दूर नहीं की गईं। इससे गुरुवार को भी यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया। मुफ्तीगंज व नगरिया में भी घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हुए। गोमतीनगर के कई इलाकों में सड़क पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के साथ तेज आंधी ने भी मुश्किल खड़ी की। रामगंज, गोमतीनगर के विपुलखंड सहित कई इलाकों में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया। घरों व वाहनों पर भी पेड़ गिरने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवा के चलते छोटा इमामबाड़ा में मेगा वैक्सीनेशन सेंटर के लिए लगा पंडाल पलट गया। इससे वैक्सीनेशन के कार्य में बाधा आई। बारिश के बाद इसे दोबारा से ठीक करने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

शहर से गांव तक बत्ती गुल, घंटों अधेरा
आंधी-पानी से बृहस्पतिवार अपराह्न शहर से लेकर गांव तक की बिजली गुल हो गई। शहर में तो शाम तक ज्यादातर इलाकों में फॉल्ट दूर कर ली गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में देर रात तक समस्या बनी रही। यह बिजली संकट पोल, तार टूटने, पेड़ों के गिरने एवं ट्रांसफार्मर में खराबी से उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाजीपुरम खंड के तहत न्यू शेखपुर निकट इरम स्कूल के पास ट्रांसफार्मर पर पुराना पेड़ गिर जाने से बिजली सप्लाई बाधित हुई। परिकल्प नगर फीडर में तकनीकी खराबी से शाम तक बिजली ठप रही। इंदिरानगर के सेक्टर 19, कल्याणपुर, बी-ब्लॉक, फैजाबाद रोड, सर्वोदय नगर, मुंशी पुलिया व आसपास की बिजली बंद हुई जो शाम तक सामान्य कर दी गई। चिनहट खंड में गुल हुई बिजली शाम तक चालू हो गई थी, लेकिन रात में नौबस्ता फीडर में खराबी आने से इलाके में अंधेरा छा गया। गोमतीनगर के विनय खंड, विश्वास खंड, विभूति खंड, विकल्प खंड, विवेक खंड आदि में पेड़ों की शाखाएं हाईटेंशन लाइन पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जानकीपुरम के कुर्सी रोड, जानकीपुरम गार्डेन एवं जानकीपुरम विस्तार में शाम तक बिजली ठप रही। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास आंधी-पानी से दो विद्युत पोल टूट गए। इससे आसपास के दो हजार लोगों के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने वैकल्पिक तरीके से बिजली चालू की। इसके बाद टूटे पोल को बदलने का काम देर रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed