{"_id":"645026065b97bd5f010534e4","slug":"high-profile-fraud-sanjay-sherpuriya-case-lucknow-news-c-13-lko1018-212337-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाठग संजय शेरपुरिया की संस्था के सलाहकार बोर्ड में रिटायर्ड अफसर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाठग संजय शेरपुरिया की संस्था के सलाहकार बोर्ड में रिटायर्ड अफसर शामिल
विज्ञापन
लखनऊ। संजय शेरपुरिया कई बड़े अफसरों का बेहद करीबी है। उसकी संस्था यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के नामों से इसका खुलासा हुआ, जिसमें रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस व सेना के अफसर शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेरपुरिया की पैठ कहां तक है।
संजय शेरपुरिया ने 2019 में यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन बनाई थी। पिछले एक साल में इसके खाते में करीब सात करोड़ रुपये आए। इसमें गौरव डालमिया के ट्रस्ट से भेजे गए छह करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इसके पहले करोड़ों रुपये संस्था में भेजे गए। पुलिस व एसटीएफ इन ट्रांजेक्शन के बारे में तफ्तीश कर पता कर रही है कि कहां-कहां से रकम आई है। आशंका है कि खाते में विदेश से भी रकम भेजी गई है। संस्था के सलाहकार बोर्ड में कुल छह सदस्य हैं। संस्था की वेबसाइट के मुताबिक इन सभी को एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को जानकारी मिली है कि कुछ अफसरों की संजय के साथ व्यापार में हिस्सेदारी भी रही है। इस बिंदु पर भी तफ्तीश जारी है।