फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court will observe the kumbh work

अर्द्धकुंभ के कार्यों में खानापूर्ति न हो इसलिए हाईकोर्ट करेगा मॉनिटरिंग

Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Sep 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
high court will observe the kumbh work
कुंभ

हाईकोर्ट 2018-19 में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेले के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करेगा।

विज्ञापन


मेले के आयोजन को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया है कि सरकार अगली तारीख पर अपनी योजना का खाका प्रस्तुत करे।

याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट को बताया के मुख्यमंत्री ने हाल में अर्द्धकुंभ के लिए करोड़ों रुपये की परियोजना की शुरूआत और शिलान्यास किया है।

कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर वह देख्रेगी कि छह सप्ताह में कितना कार्य कराया गया है। श्रीकांत त्रिपाठी की जनहित याचिका पर अधिवक्ता एके पांडेय और रामानंद पांडेय ने कोर्ट को बताया कि अगले वर्ष अर्द्धकुंभ मेला होना है।

सरकार के पास तैयार के लिए मुश्किल से एक वर्ष का समय है। इतने कम समय में कार्य पूरा हो पाने में संदेह है जबकि अभी तक कोई भी परियोजना बाकायदा शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सरकार करोड़ों रुपये का बजट तो मुक्त कर चुकी है मगर मौके पर काम प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे में तय समय में काम पूरा हो पाने में संदेह है। ऐन वक्त पर जल्दी-जल्दी कराए जाने वाले काम सिर्फ खानापूर्ति ही साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने कोर्ट को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के कार्यों की आधारशिला रख दी है।

इस पर काम भी शुरू हो गया है और इसे मेले से पूर्व पूरा करा लिया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि छह सप्ताह में कराए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed