फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court turns strict in bjp bsp verbal matter war

इलाहाबाद हाईकोर्टः प्रदर्शन जरुर करें लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग न करें नेता

Fri, 29 Jul 2016 02:16 PM IST
अभिषेक यादव/अमरउजाला, लखनऊ
अभिषेक यादव/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jul 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
high court turns strict in bjp bsp verbal matter war
डेमो

‘हमारी परंपराएं और मूल्य गौरवशाली हैं, हमारी सभ्यता महान है, हमारे संतों-सुधारकों-वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने न केवल उन्हें समृद्ध किया बल्कि संजोए रखा। लेकिन जब उनकी धज्जियां उड़ाई जाती हैं तो उसका असर पूरे समाज, खासकर बच्चों पर बहुत गहरा पड़ता है।

विज्ञापन


बच्चे इनका मतलब तलाशते हैं। जब वे इनका मतलब पूछते हैं तो बड़ों के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाता है।’ हजरतगंज में बसपा के प्रदर्शन के दौरान नेताओं की बदजुबानी पर सख्त रुख अपनाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कहा जो हुआ वह शर्मनाक, हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते।
विज्ञापन


जस्टिस अमरेश्वर प्रताप साही और जस्टिस विजय लक्ष्मी की खंडपीठ ने ममता जिंदल की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रदर्शन में प्रयोग किए शब्दों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर अवध बार एसोसिएशन के जरिये सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया है कि वे आगे आएं और कोर्ट को इस मसले पर अपने ईमानदार अभिमत से मदद करें ताकि कोर्ट याचिका में उठाए गए मुद्दे पर वाजिब निर्णय ले सके

घटिया भाषा का उपयोग करने वालों पर हो कार्रवाई

high court turns strict in bjp bsp verbal matter war
डेमो

57 साल की ममता जिंदल ने याचिका में कहा है कि उनका बेटा जो अभी बालिग भी नहीं हुआ है, हजरतगंज में हुए प्रदर्शन में इस्तेमाल की गई भाषा और नारों के अर्थ पूछता है। 

वे उसके सवालों के माकूल जवाब नहीं दे पातीं। उनका आरोप है कि इस तरह से घटिया भाषा से उनके बच्चे के मन पर बेहद गंभीर असर हुआ है और यह लंबे समय तक बना रहेगा।

वह अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर सही सोच नहीं बना पाएगा। ममता ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि वह ऐसी घटिया भाषा का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करे। 

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता एक महिला हैं जो इस दुर्व्यवस्था भरे माहौल में कानूनी जवाब तलाश रही हैं कि केवल अधिकार या मूल अधिकार ही नहीं, उसके बच्चे का भविष्य बचाने की जरूरत है। ताकि इसके लिए प्रशासन को कानूनी तौर पर उचित कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed