{"_id":"aadc7a06cfb99062583e3927d371192b","slug":"high-court-takes-stiff-stand-on-security-to-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के इस वार से फंसी सपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के इस वार से फंसी सपा सरकार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में सुरक्षाकर्मियों के दुरुपयोग पर काफी कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से बिना सुरक्षा समिति की संस्तुति के प्रदान की गई सभी सुरक्षा हटाने के आदेश दिए हैं।
इतना ही नहीं, राज्य सरकार को उन सभी लोगों की सूची भी प्रदान करने के आदेश दिए हैं जिन्हें राज्य सरकार ने आपराधिक इतिहास के बावजूद सुरक्षा दी हुई है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में जस्टिस इम्तियाज़ मुर्तजा और जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की बेंच ने उन लोगों की सूची भी मांगी है, जिन्होंने सुरक्षा भी ले रखी है और उनके पास लाइसेंसी असलहे भी हैं।
कोर्ट ने ये सभी सूचनाएं तीन सप्ताह में दिए जाने का आदेश किया है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि दो दिसंबर निर्धारित की गयी है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...