{"_id":"72bcfc346a1155d52d01df28ff3f6ae6","slug":"high-court-shows-anger-on-swine-flu-in-up-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर कटघरे में यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर कटघरे में यूपी सरकार
Updated Tue, 10 Mar 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू तथा अन्य इन्फ़्लुएज़ा रोगों पर असरदार नियंत्रण किये जाने के सम्बन्ध में त्रिपुरेश त्रिपाठी की पीआईएल पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश सरकार द्वारा की कार्यवाही पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
आज प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि 22,000 टैमीफ्लू दवा मंगाई गयी थी जिसमें 13,700 आज मार्केट में उपलब्ध है।
इस पर वादी की अधिवक्ता डॉ नूतन ठाकुर ने कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि पिछली सुनवाई में स्वयं डीजी स्वास्थ्य ने 3 लाख मास्क और 3 लाख टैमीफ्लू दवा उपलब्ध कराने का दावा किया था।
विज्ञापन
12 मार्च को अगली सुनवाई
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने दवा और मास्क के अलावा टेस्ट सेंटर और जागरूकता के सम्बन्ध में कई निर्देश दिए थे पर राज्य सरकार ने इनका पालन नहीं किया है।
दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद चीफ जस्टिस डॉ धनञ्जय यशवंत चंद्रचूड़ और जस्टिस राजन राय की बेंच ने गहरी नाराजगी जाहिर की।
प्रदेश सरकार से इस सम्बन्ध में की गयी पूरी कार्यवाही को लिखित रूप में कोर्ट के सामने प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और मामले की सुनवाई पुनः 12 मार्च- बृहस्पतिवार होने के आदेश दिए।