फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court seeks response regarding the breaching of Omaxe City's boundary.

Lucknow News: ओमेक्स सिटी की बाउंड्री तोड़ने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Thu, 03 Sep 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks response regarding the breaching of Omaxe City's boundary.
हाईकोर्ट।
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक व्यक्ति द्वारा राजधानी की ओमेक्स सिटी हाउसिंग कॉलोनी की बाउंड्री तोड़कर 30 फीट चौड़ी सड़क पर सहन बनाने के आरोप वाले मामले में एलडीए समेत अन्य पक्षकारों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में सूचीबद्ध करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश लखनऊ ओमेक्स सिटी रेजिडेंट्स एंड एलोटीज एसोसिएशन की महासचिव आभा सिंह व एक अन्य व्यक्ति की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में आरोप है कि वहां के आवंटी एक व्यक्ति ने काॅलोनी की बाउंड्री तोड़कर प्लॉट संख्या 7 का गेट 30 फीट चौड़ी सड़क पर उत्तर की ओर खोल दिया है। इससे काॅलोनी की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। एलडीए के अधिवक्ता भी कोर्ट में पेश हुए और जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed