फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court seeks response on sale of government land belonging to school.

Lucknow News: हाईकोर्ट ने स्कूल की सरकारी जमीन बिक्री पर मांगा जवाब

Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
High Court seeks response on sale of government land belonging to school.
हाईकोर्ट।
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राजधानी के तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकुलाल हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंध समिति से जवाब मांगा है। यह जवाब स्कूल को शैक्षिक संस्था स्थापित करने के लिए आवंटित सरकारी भूमि की कथित बिक्री के आरोपों पर तलब किया गया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने तेलीबाग सामाजिक एवं जन कल्याण समिति की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया। अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार की ओर से शैक्षिक संस्थान के संचालन के लिए आवंटित भूमि बेच दी गई है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि इस जनहित याचिका को इसी स्कूल से संबंधित पहले से लंबित एक अन्य मामले के साथ जोड़ा जाए। इसका उद्देश्य पूरे विवाद का समग्र निस्तारण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed