फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court rejects plea for imposition of President rule in states opposing implementation of CAA

सीएए लागू करने का विरोध करने वाले राज्यों में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Fri, 24 Jan 2020 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
High Court rejects plea for imposition of President rule in states opposing implementation of CAA
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने का विरोध करने वाले राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने के आग्रह वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मुनीश्वरनाथ भंडारी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने यह फैसला स्थानीय अधिवक्ता अशोक पांडेय की याचिका पर सुनाया। 

विज्ञापन


याचिका में सिर्फ केंद्र सरकार को ही पक्षकार बनाया गया था। अदालत ने कहा कि याचिका में अन्य जरूरी पक्षकार नहीं बनाए गए हैं। ऐसे में इस पर सुनवाई नहीं की जा सकती है। याची का कहना था कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री खुलेआम सीएए का विरोध कर रहे हैं और राज्यों में इसे न लागू करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि इन राज्यों में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की कार्रवाई करे।
विज्ञापन


याची का तर्क था कि संसद से पारित कानून को लागू करने के लिए हर राज्य बाध्य है। वे इसे लागू करने से इनकार नहीं कर सकते। याची का कहना था कि चूंकि केंद्र सरकार इसके बावजूद ऐसे राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करने की कार्रवाई नहीं कर रही है। लिहाजा केंद्र सरकार को इसके निर्देश दिए जाएं। उधर केंद्र सरकार की तरफ  से सहायक सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडेय पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed