फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court orders to remove dairies running in the city.

हाईकोर्ट का आदेश, नगर निगम एक माह में हटाए शहर से डेयरियां

Wed, 29 Jan 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jan 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
high court orders to remove dairies running in the city.

शहर में चल रही डेयरियों को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त को नगर निगम के क्षेत्र से सभी डेयरियां महीने भर में हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल और जस्टिस करुणेश सिंह पवार की बेंच ने यह आदेश राहुल श्रीवास्तव की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


इसमें शहर से डेयरियां हटाए जाने का मुद्दा उठाया गया था और कोर्ट ने इसके लिए पहले आदेश दिए थे। नगर आयुक्त को कोर्ट में मौजूद रहने को कहा गया था। नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि पहले के आदेश के तहत 1038 डेयरियों में से 990 को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


कई डेयरी मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। साथ ही अब तक पौने दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, हटाने के कुछ समय बाद 180 डेयरियां फिर से चालू हो गईं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि पुलिस की मदद से इन सभी डेयरियों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि इस समय शहर में डिफेंस एक्सपो चल रहा है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में पुलिस से सहयोग लेने के लिए उन्हें 15-20 दिन का समय और दिया जाए। उनके अनुरोध को मंजूर करते हुए कोर्ट ने एक महीने में नगर निगम के इलाके से सभी डेयरियां हटाने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया। अगली सुनवाई महीने भर बाद होगी।

लंबे समय से चल रही कवायद

शहर से डेयरियां हटाने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। कोर्ट के साथ ही शासन से भी इस संबंध में कई बार आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

डेयरियां हटाने के लिए कुछ दिन पहले अभियान चलाकर जानवर जब्त भी किए गए थे, लेकिन फिर विरोध, प्रदर्शन के बाद अभियान ढीला पड़ गया। यही नहीं जब्त जानवरों की नीलामी भी कराई गई, लेकिन यह भी प्रतीकात्मक होकर ही रह गई।

हटाने के बाद फिर बस रहीं डेयरियां
हटाए जा रहे डेयरी संचालक कुछ समय बाद फिर शहर में लौट आ रहे हैं। इसके लिए डेयरी संचालकों को विस्थापित करने की मांग भी लंबे समय से उठ रही है। इसी क्रम में बहुत पहले कैटिल कॉलोनी बनाकर कुछ डेयरी संचालकों को शिफ्ट कराया गया था, लेकिन बाद में फिर शहर में डेयरी संचालक बढ़ गए।

वहीं, कुछ समय पहले कैटिल कॉलोनी बनाने के लिए आवास विकास, एलडीए से जमीन भी मांगी गई थी, लेकिन इसका इंतजाम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed