फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court orders to cancel the case against former minister Rangnath Mishra.

UP: पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस समाप्त, मुकदमा खत्म करने का दिया आदेश

Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Sep 2024 12:09 AM IST
सार

रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ 2012 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भदोही के औराई पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही ईडी ने उनके खिलाफ 2014 में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

विज्ञापन
High court orders to cancel the case against former minister Rangnath Mishra.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी के मुकदमे को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने समाप्त कर दिया है। न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव- प्रथम की खंडपीठ ने ईडी के अधिवक्ता कुलदीप श्रीवास्तव के पूरक शपथपत्र को रिकार्ड में लेते हुए यह आदेश सुनाया। इससे पहले अदालत ने 18 मई 2023 को सुनवाई के बाद ईडी की जांच पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ 2012 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भदोही के औराई पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही ईडी ने उनके खिलाफ 2014 में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। सितंबर 2021 में सेशन कोर्ट ने रंगनाथ मिश्रा को उनके खिलाफ लगे आरोपों से मुक्त कर दिया था, लेकिन ईडी में मामले की जांच जारी थी। इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। न्यायालय ने 18 मई 2023 को ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही जांच पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


ईडी के अधिवक्ता ने 19 सितंबर 2024 को मामले में पूरक शपथपत्र दाखिल किया। शपथ पत्र में बताया गया कि रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी गई है। जिसके बाद न्यायालय की खंडपीठ ने मामले को समाप्त करने का आदेश दिया। अधिवक्ता के अनुसार प्रदेश में यह पहला मामला है जब ईडी ने किसी मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed