{"_id":"5ad05bec4f1c1b463d8b4ea8","slug":"high-court-ordered-up-goverment-to-fill-94189-teachers-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"94189 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, दो माह में ही भरे जाएंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94189 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, दो माह में ही भरे जाएंगे पद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 94189 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के खिलाफ एकलपीठ के फैसले को चुनौती देने वाली विशेष अपील खारिज कर दी है।
विशेष अपील प्रदेश सरकार ने दाखिल की थी। न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की पीठ ने सरकार को दो माह में सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने का आदेश दिया है।
विशेष अपील का विरोध कर रहे अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक प्रदेश सरकार ने 23 मार्च 2017 को बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने का आदेश दिया था।

इन भर्तियों का साफ हुआ रास्ता
इस आदेश को नीरज कुमार पांडेय और अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एकलपीठ ने प्रदेश सरकार के आदेश को रद्द करते हुए कहा कि बिना किसी कारण के मात्र मौखिक आदेश से नियुक्ति प्रक्रिया रोकना अनुचित है। इस फैसले को प्रदेश सरकार ने विशेष अपील दाखिल कर चुनौती दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
इन भर्तियों का साफ हुआ रास्ता
1- 4000 सहायक अध्यापक उर्दू प्र. वि.
2-16448 सहायक अध्यापक प्रा. वि.
3- 29334 सहायक अध्यापक जू. वि.
4- 32000 अनुदेशक जू. वि.
5- 12407 सहायक अध्यापक प्रा. वि
इन भर्तियों का साफ हुआ रास्ता
1- 4000 सहायक अध्यापक उर्दू प्र. वि.
2-16448 सहायक अध्यापक प्रा. वि.
3- 29334 सहायक अध्यापक जू. वि.
4- 32000 अनुदेशक जू. वि.
5- 12407 सहायक अध्यापक प्रा. वि