फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court issues to md of bhandarn nigam

एमडी समेत 8 को अवमानना नोटिस

Fri, 04 Oct 2013 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
high court issues to md of bhandarn nigam

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य भंडारण निगम के 2200 कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में दायर अवमानना याचिका पर निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ओमकार यादव समेत आठ अफसरों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 12 नवंबर तक जवाबी हलफनामा दाखिल किए जाने को कहा है।

कोर्ट ने कहा है कि अगर अगली सुनवाई तक जवाबी हलफनामा या आदेश के पालन का हलफनामा दाखिल नहीं किया गया तो 5000 रुपये बतौर हर्जाना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही पूर्व आदेश का पालन न होने की दशा में पक्षकार-अवमाननाकर्ता अफसरों को कारण बताना होगा कि उनके खिलाफ अवमानना कानून के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायमूर्ति अजय लांबा ने यह आदेश निगम के 90 कर्मचारियों की तरफ से दायर अवमानना याचिका पर दिया।

याचियों का कहना था कि दो न्यायाधीशों की खंडपीठ ने एकल पीठ के निर्णय में आंशिक संशोधन कर निगम केएमडी को निर्देश दिया था कि एक नीति बनाकर कर्मचारियों को सेवा में नियमित करने की कार्यवाही की जाए। मामला निगम के 2200 कर्मचारियों की सेवा व उनके भविष्य से जुड़ा है।


कोर्ट ने निगम के एमडी ओमकार यादव, केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल सोरेन, प्रबंधक टीके दोषी, डिप्टी जनरल मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कंचन वरन चक्रवर्ती, केंद्रीय उपनिदेशक खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण भगवान सिंह, संयुक्त सचिव सहकारिता यूपी वहीदउल्ला, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के उप प्रबंधक जेपी तिवारी तथा विशेष सचिव वित्त अरविंद नारायण मिश्र को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed