Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court issues interim stay on LDA action, seeks detailed reply

Lucknow News: एलडीए की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, विस्तृत जवाब मांगा

Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
High Court issues interim stay on LDA action, seeks detailed reply
हाईकोर्ट।
लखनऊ। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एलडीए की एक कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए अंतरिम रोक लगा दी है। मामला गोमतीनगर विस्तार स्थित एक प्लॉट से जुड़ा है, जहां एलडीए ने 2009 में बैनामा किया, 2016 में नक्शा पास किया, लेकिन 2025 में उसी प्लॉट पर बने मकान पर बुलडोजर चला दिया। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए विस्तृत विचार की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने दीपा मिश्रा की याचिका पर यह आदेश दिया। याची की ओर से कहा गया कि 2005 में एलडीए ने सेक्टर-4, गोमतीनगर विस्तार स्थित प्लॉट संख्या 4/542 प्रमोद कुमार वर्मा को 60 वर्ष की लीज पर आवंटित किया। 2009 में उसने इसी भूखंड का फ्रीहोल्ड विक्रय विलेख प्रमोद कुमार वर्मा के पक्ष में निष्पादित किया, मगर 2014 में गुपचुप तरीके से सेक्टर-4 का लेआउट प्लान संशोधित कर उक्त भूखंड को योजना से हटा दिया, लेकिन मूल आवंटी को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

2016 में एलडीए ने प्रमोद की ओर से प्रस्तुत भवन मानचित्र को स्वीकृति दी, जिसके बाद उन्होंने बैंक ऋण लेकर आवास निर्माण कराया। जून 2025 में बैंक से संपत्ति खरीदने वाली नई मालिक एवं याची दीपा मिश्रा को कब्जा मिला, मगर उसी दिन एलडीए ने भवन ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में याची की ओर से कहा गया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक अन्य प्लॉट मालिक राम जियावन के प्रत्यावेदन पर की गई, जो अपने प्लॉट पर कब्जा पाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। एलडीए ने बिना किसी पूर्व सूचना या सुनवाई का अवसर दिए मकान गिरा दिया। इस पर हाईकोर्ट ने एलडीए वीसी के ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed