{"_id":"5ca4f4f1bdec22145f539fcd","slug":"high-court-hearing-on-petition-related-to-air-pollution-now-on-6-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : अब 6 मई को होगी वायु प्रदूषण की रोकथाम संबंधी याचिका पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : अब 6 मई को होगी वायु प्रदूषण की रोकथाम संबंधी याचिका पर सुनवाई
Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lucknow High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण से निजात दिलाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका की अगली सुनवाई 6 मई को तय की है। बुधवार को याची के वकील के पेश न होने पर कोर्ट ने सुनवाई की तारीख बढ़ा दी। न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल व न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश सक्षम फाउंडेशन चैरिटेबल सोसायटी की पीआईएल पर दिया।
याचिका में प्रदेश और खासतौर पर लखनऊ में वायु प्रदूषण के जानलेवा हद तक बढ़ जाने का मुद्दा उठाते हुए कोर्ट से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी रोकथाम किए जाने का अनुरोध किया गया है। इस प्रकरण में अदालत के निर्देश पर केंद्र सरकार व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर चुके हैं।
कोर्ट ने इस समस्या पर खासतौर से लखनऊ को लेकर यह जानकारी तलब की थी कि प्रदूषण से निजात पाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने इसे आपातकाल जैसे हालात करार देते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करने को कहा हुआ है।