फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court decission on sangeet som

दोनों भाजपा विधायकों को भेजा जेल

Fri, 04 Oct 2013 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 04 Oct 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
high court decission on sangeet som

मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में भाजपा विधायक संगीत सोम समेत छह लोगों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने को लेकर फैसले की घड़ी आ गई है।

विज्ञापन


संगीत सोम और सुरेश राणा को एसीजीएम टू कोर्ट में पेश किया गया।

इसमें फैसला लिया गया कि दोनों ही भाजपा विधायक मुजफ्फनगर जेल में ही रहेंगे।

इसके पहले, शासन ने हाईकोर्ट के एडवाइजरी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट संदर्भित कर दी है। शुक्रवार को इस पर बोर्ड के समक्ष सुनवाई होगी।

मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जिला प्रशासन ने भाजपा विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा समेत 18 लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की थी।

लखनऊ और उत्तर प्रदेश की ताजातरीन खबरें यहां पढ़ें।
विज्ञापन


इसमें 16 लोगों पर रासुका लगाने के मामले शासन को भेज दिए गए। इनमें से भाजपा विधायक संगीत सोम समेत छह लोगों के मामले शासन ने हाईकोर्ट के सलाहकार बोर्ड को संदर्भित कर दिए हैं। बोर्ड में सुनवाई के बाद इन पर रासुका लगाने का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शासन ने मामले संदर्भित करने से पहले विधि विशेषज्ञों से गहनता से रायमशिवरा किया ताकि कानूनी कमियों से मामला कमजोर न पड़ जाए। विधायक सुरेश राणा समेत बाकी आरोपियों के मामलों की सुनवाई बाद में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed