{"_id":"e885cff9205b361762f3bebdc8595ee0","slug":"high-court-asks-up-govt-on-rape-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पर हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पर हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार को घेरा
मनोज कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
उसने राज्य सरकार से पूछा है कि ऐसी वारदातें रोकने के लिए उसने क्या कदम उठाए हैं?
यह भी पूछा कि पीड़िताओं की मदद के लिए सरकार क्या कर रही है।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने बुधवार को अपर महाधिवक्ता को आदेश दिया कि इस संबंध में 25 जुलाई को राज्य सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा पेश करे।
अपर महाधिवक्ता ने इसके लिए जब अदालत से समय मांगा तो कोर्ट ने कहा कि मौजूदा हालात में इसमें और देरी नहीं की जा सकती।