फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court asks reply on allocation of bungalows to MLAs.

शिवपाल व पंकज समेत चार विधायकों को बड़े बंगले देने पर हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

Sat, 02 Nov 2019 01:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
High court asks reply on allocation of bungalows to MLAs.
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत भाजपा विधायकों पंकज सिंह व नीरज वोरा और अपना दल के एमएलसी आशीष पटेल को बड़े सरकारी बंगले आवंटित करने के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


अदालत ने इन चारों विधायकों को भी नोटिस जारी किया है। जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल और जस्टिस इरशाद अली की बेंच ने शुक्रवार को यह आदेश वकील मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया।
विज्ञापन


याची का कहना था कि नियमों की अनदेखी कर राजनीतिक वजहों से इन चारों विधायकों को बड़े बंगले दिए गए हैं। जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव को लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला न. 6 दिया गया है जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आवंटित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगला न. 1 ए माल एवेन्यू विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को दिया गया है। यह बंगला पहले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को आवंटित था। बंगला न. ए 4 दिलकुशा कॉलोनी व ए 6 दिलकुशा कॉलोनी क्रमश: पंकज सिंह व नीरज वोरा को दिए गए हैं।

विधायकों को नहीं आवंटित किए जा सकते हैं ये बंगले

याची ने दलील दी कि ये सभी सिर्फ विधायक हैं, लिहाजा नियमानुसार टाइप छह के ये बंगले इन्हें नहीं आवंटित किए जा सकते। याचिका में इन सभी बंगलों के आवंटन को रद्द करने की मांग की गई है। याची ने हाईकोर्ट से बंगलों के आवंटन में नियमों का पूर्ण पालन कराने की गुजारिश की है।

इससे पहले अदालत ने सरकारी वकील को याचिका पर पक्ष पेश करने के लिए राज्य सरकार से निर्देश लेने को हफ्ते भर का समय दिया था। लेकिन सरकारी वकील ने जवाब देने के लिए अदालत से और समय मांगा है। याचिका में राज्य सरकार के जरिए राज्य संपत्ति विभाग के प्रमुख सचिव, राज्य संपत्ति अधिकारी समेत चारों विधायकों को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed