फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court asked - why the work of Bharwara Railway Overbridge is not starting?

Lucknow News: हाईकोर्ट ने पूछा-क्यों नहीं शुरू हो पा रहा भरवारा रेलवे ओवरब्रिज का काम

Thu, 12 Sep 2024 03:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
High Court asked - why the work of Bharwara Railway Overbridge is not starting?
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गोमतीनगर के भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि दो साल से यह प्रोजेक्ट अटका पड़ा है। यह सुखद स्थिति नहीं है। कोर्ट ने जिम्मेदारों से पूछा कि निर्माण कार्य कब शुरू होगा। कोर्ट ने कहा, हम खुद इसकी नियमित निगरानी करेंगे।
विज्ञापन




न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में इस ओवरब्रिज का निर्माण व्यापक जनहित में जल्द पूरा कराने का आग्रह किया गया है। इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार, यूपी स्टेट ब्रिज काॅरपोरेशन समेत लखनऊ के डीएम को आदेश दिया था कि भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाए। कोर्ट ने इन सबसे रिपोर्ट भी तलब की थी।
विज्ञापन




सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन लेने संबंधी प्रक्रिया जारी है। ली जाने वाली जमीन की कीमतें तय करने के लिए बातचीत हो रही है। इसपर कोर्ट ने पूछा कि क्या रेट तय हुए और क्या बातचीत शुरू हुई या इसमें कितना समय लगेगा, यह सब जानकारी अगली सुनवाई के दिन पेश की जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed