फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court asked govt what action has been taken so far In matter of objectionable comments on Hindu deities

UP: हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अब तक क्या कार्रवाई हुई?

Tue, 15 Jul 2025 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अब तक क्या कार्रवाई हुई? मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
High Court asked govt what action has been taken so far In matter of objectionable comments on Hindu deities
लखनऊ हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने हरियाणा के संत रामपाल के संस्थानों से प्रकाशित पुस्तकों में हिंदू देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि इस मामले में क्या सरकार कोई ठोस कदम उठाने जा रही है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि क्या याची की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई की गई है। अदालत ने सरकारी वकील को 15 जुलाई को होने वाली सुनवाई में इसका ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि यह जानकारी पेश किए जाने के बाद जरूरी होने पर याचिका के निजी पक्षकारों को नोटिस जारी किया जाएगा। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस नामक ट्रस्ट की ओर से दाखिल याचिका पर दिया। याचिका में संस्थान की ऐसी पुस्तकों को तत्काल प्रतिबंधित करने व विशेष अनुसंधान दल से मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

सरकार की प्रस्तावित या की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा

याची ट्रस्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का कहना था कि संत रामपाल संस्थान की कई पुस्तकों में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक व अश्लील बातें लिखी गई हैं। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव गृह से की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील मनीष मिश्र से मामले में राज्य सरकार की प्रस्तावित या की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed