फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High blood pressure: 50% of patients are unaware of the disease

उच्च रक्तचाप : बीमारी से 50 फीसदी रोगी अनजान

Sun, 18 May 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
High blood pressure: 50% of patients are unaware of the disease
लारी कार्डियोलोजी विभाग में हाइपरटेंशन जागरूकता कार्यक्रम।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉ. अक्षय प्रधान के मुताबिक उच्च रक्तचाप वाले 50 प्रतिशत वयस्कों को पता ही नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है। डॉ. प्रधान शनिवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर लारी कार्डियोलोजी में हुए जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषि सेठी ने कहा कि उच्च रक्तचाप के दो तिहाई रोगी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में ही रहते हैं। उच्च रक्तचाप वाले आधे से भी कम वयस्कों की जांच और उपचार किया जाता है। दुर्भाग्य है कि उच्च रक्तचाप वाले पांच में से एक वयस्क (21 प्रतिशत) ही इसे नियंत्रण में रख पाते हैं। इस समय दुनिया भर में उच्च रक्तचाप समय से पहले मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा ने कहा कि उच्च रक्तचाप नियंत्रण करने वाली ज्यादातर दवाओं की खुराक प्रतिदिन एक बार की ही होती है। इसलिए ये दवाएं आसानी से ली जा सकती हैं। डॉ. आयुष शुक्ला ने कहा कि लोगों को कम नमक का सेवन करना चाहिए। नमक के सेवन से भी उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. मोनिका भंडारी मौजूद रहीं।

लारी कार्डियोलोजी विभाग में हाइपरटेंशन जागरूकता कार्यक्रम।

लारी कार्डियोलोजी विभाग में हाइपरटेंशन जागरूकता कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed