फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high alert in uttar pradesh due to IS activity

भारत में जड़ें फैला रहा है आईएस, यूपी में हाई अलर्ट

Fri, 11 Dec 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
high alert in uttar pradesh due to IS activity
केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में आतंकी संगठन आईएस के सक्रिय होने का अंदेशा जताते हुए सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है। केंद्रीय एजेंसी की इस सूचना पर राज्य में अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत चौधरी ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अलर्ट की बात स्वीकारते हुए कहा कि राज्य में सभी सक्षम एजेंसियों को चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों मेरठ में आईएस एजेंट की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन के कुछ सदस्यों के संदेश टैप किए।

इनके आधार पर ही यह सामने आया है कि अब आतंकी संगठन आईएस की सक्रियता बढ़ गई है और संगठन विभिन्न राज्यों में अपनी जड़ें फैलाने में जुटा हुआ है।

पहले भी सामने आ चुका है आईएस का यूपी कनेक्शन

high alert in uttar pradesh due to IS activity

आईएस से यूपी कनेक्शन की बात पहले भी सामने आ चुकी है जब यह पता चला था कि आजमगढ़ के कुछ युवक आईएस के लिए लड़ने गए थे और इनमें से एक की इसमें मौत हो चुकी है। इसके बाद फिर आईएसआईएस को लेकर केंद्रीय एजेसियों ने अलर्ट जारी किया है।

खुफिया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लगभग सभी आतंकी संगठन पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े व नियंत्रित रहते हैं।

ऐसे में इजाज की गिरफ्तारी के बाद बौखलाए पाक खुफिया एजेंसी के अधिकारी इन संगठनों के जरिए कुछ गड़बड़ी कराने की कोशिश कर सकते हैं।

आईबी ने भी इसका अंदेशा कुछ अरसा पहले जताया था और अब एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, ताज, लखनऊ में विधानभवन, सचिवालय, एनेक्सी, बापू भवन के साथ ही रेलवे व बस स्टेशनों, हवाई अड्डों के साथ ही विभिन्न शहरों में भीड़ वाले स्थानों, बड़े माल व मल्टीप्लेक्सों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed