{"_id":"5f21a9104dcdf6055022dde7","slug":"high-alert-in-up-intelligence-agencies-deployed-in-ayodhya-and-surrounding-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हाई अलर्ट: अयोध्या व आसपास के जिलों में खुफिया एजेंसियां तैनात, धार्मिक स्थलों की बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हाई अलर्ट: अयोध्या व आसपास के जिलों में खुफिया एजेंसियां तैनात, धार्मिक स्थलों की बढ़ी सुरक्षा
Wed, 29 Jul 2020 10:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
high alert
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक संवेदनशीलता बढ़ी होने के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। इसके पीछे 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वीवीआईपी की मौजूदगी होना एक बड़ा कारण है।
इसे लेकर प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर आतंकी संगठनों द्वारा किसी तरह की साजिश रचे जाने का अंदेशा जताने के बाद अयोध्या के आसपास के जिलों में भी अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए जा चुके हैं।
खुफिया विभाग के साथ ही एटीएस को भी अलर्ट किया गया है। इन जिलों में सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया एजेंसियों के कर्मियों को तैनात करने के साथ ही किसी तरह की चूक न होने देने की ताकीद की गई है। राजधानी लखनऊ में भी खास चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
सभी जिलों में महत्वपूर्ण स्थानों के साथ बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्वांचल के जिलों और इंडो-नेपाल बॉर्डर सीमा पर एसएसबी के साथ यूपी एटीएस सक्रिय की गई है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।