{"_id":"67c20fbb2043c89af801f117","slug":"hide-and-seek-of-clouds-continues-weather-worsened-due-to-morning-drizzle-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109699-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बादलों की लुकाछिपी जारी, सुबह बूंदाबांदी से बिगड़ा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बादलों की लुकाछिपी जारी, सुबह बूंदाबांदी से बिगड़ा मौसम
Sat, 01 Mar 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद ऐसा दिखा मौसम का नजारा।
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शुक्रवार को अचानक बदल गया। सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद सारा दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रही। इस बीच चल रही तेज हवा से मौसम का मिजाज नर्म हो गया। वहीं किसान बारिश व ओलावृष्टि की संभावना को लेकर सहमे हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी गाढ़ी कमाई बर्बाद हो जाएगी।
सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। वहीं, कभी धूप तो कभी बदली देख कर किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके बाद से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान खेतों में तैयार हो रही फसल को लेकर परेशान हैं। किसानों का मानना है कि अलसी, मसूर, सरसों व राई की फसल लगभग पकने को है।
जबकि गेहूं, मटर, चना व अरहर सहित अन्य फसलों में भी अब दाने भर रहे हैं। ऐसे में अगर तेज हवा चली तो फसल गिरकर खराब हो जाएगी। यदि ओलावृष्टि हुई तो फसलों में आ चुके फूल, फली व फल के खराब होने का खतरा बढ़ेगा। वहीं, बौर से लद चुके आम की फसल के भी बर्बाद होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
इन फसलों को हो सकता नुकसान
जिले में यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो आम के बौर गिर जाएंगे। इसके साथ ही खेतों में लगी लतादार सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू, तोरई, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज, टमाटर, केला, पपीता व मक्का आदि की फसल खराब हो जाएगी। इसके साथ ही खेतों में पक रही अलसी, मसूर, सरसों व राई आदि बर्बाद होगी। इसका असर अरहर, मटर व गेहूं की पैदावार पर भी पड़ेगा।