फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hepatitis infection can be controlled with timely diagnosis and treatment

Lucknow News: समय पर जांच व इलाज से हेपेटाइटिस संक्रमण पर काबू संभव

Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis infection can be controlled with timely diagnosis and treatment
लखनऊ। हेपेटाइटिस संक्रमण के दौरान मरीज को थकान के साथ भूख भी नहीं लगती है। पेट में दर्द और पीलिया सताने लगती है। यूरीन गहरे रंग का हो जाता है। हल्का बुखार और उल्टी महसूस होती है। ये जानकारी बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विष्णु कुमार ने दी।
विज्ञापन

वह सोमवार को हेपेटाइटिस जागरूकता दिवस पर अस्पताल में हुई कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में हेपेटाइटिस के कोई लक्षण नहीं होते हैं, जबकि अन्य में लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि हेपेटाइटिस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यह संक्रमित ब्लेड, कैंची, इस्तेमाल किया हआ टूथब्रश, दूषित पानी आदि से फैलता है। इसमें लीवर में सूजन आ जाती है। लंबे समय तक इलाज न मिलने पर लिवर सिरोसिस हो जाता है। यह ऐसा संक्रमण है, जो वर्षों तक बिना लक्षण शरीर में रहकर गंभीर जटिलताएं उत्पन्न कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि हेपेटाइटिस से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह पर टीका लगवाएं। इससे काफी हद तक संक्रमण से खुद को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed