फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hepatitis B-C disease has been found in children of Nirvana Sanstha in Lucknow

UP: हेपेटाइटिस से संक्रमित मिले निर्वाण संस्था के 12 बच्चे, दो अभी भी अस्पताल में भर्ती; पांच की हो चुकी मौत

Mon, 07 Apr 2025 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

राजधानी में निर्वाण संस्था के बीमार हुए बच्चों में 12 बच्चे हेपेटाइटिस से संक्रमित मिले हैं। दो का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। संस्था के पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Hepatitis B-C disease has been found in children of Nirvana Sanstha in Lucknow
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में निर्वाण संस्था के बच्चों में हेपेटाइटिस बी-सी बीमारी मिली है। इसमें हेपेटाइटिस बी पीड़ितों की संख्या अधिक है। अफसरों का कहना है पॉजिटिव आए सभी बच्चों का इलाज शुरू करा दिया गया है। करीब छह माह तक दवा के सेवन से वायरस बॉडी से गायब हो जाएगा। संस्था के दो बच्चे अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।

विज्ञापन


पारा के बुद्वेश्वर स्थित निर्वाण केंद्र पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। मानसिक कमजोर, अनाथ व लावारिस बच्चों को यहां रखा जाता है। अभी यहां 142 बच्चे हैं। ज्यादातर की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। 21 मार्च को संस्था के बच्चे बीमार पड़ गए। वह उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश में लू की चेतावनी, कई जिलों में पारा 40 पार; सरकार ने जारी किया अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे कोल्ड रूम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शुरुआत में संस्था के जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 23 मार्च को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जब बच्चे अचेत होने लगे तब संस्था ने अलग-अलग अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराया। इस दौरान एक-एक करके पांच बच्चों की जान भी चली गई। दो बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। 

कोर्स पूरा करने बाद बच्चे स्वस्थ हो सकेंगे

इसमें एक बच्चा लोकबंधु अस्पताल में तो दूसरा बलरामपुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की जांच में संस्था के 12 बच्चों में हेपेटाइटिस बीमारी मिली है। इसमें नौ बच्चे हेपेटाइटिस बी व तीन हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त मिले हैं। इन बच्चों का वायरल लोड भी कराया गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, पॉजिटिव आए बच्चों की दवा शुरू की गई है। पूरा कोर्स करने बाद बच्चे स्वस्थ हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed