फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hema malini is contesting from mathura seat

ड्रीम गर्ल की होगी मथुरा या चौधरी की बजेगी बंसी?

Fri, 04 Apr 2014 11:38 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 04 Apr 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
hema malini is contesting from mathura seat

एक तरफ ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के विकास कार्य हैं तो दूसरी तरफ अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी।

विज्ञापन


हेमा के आने से मुकाबला रोचक हो गया है। पढ़ें क्या है मथुरा की स्थिति। प्रदूषित कालिंदी अपने कान्हा को पुकार रही है। प्राचीन मंदिरों के स्वर्णिम अतीत पर उपेक्षा की धूल है।

वीआईपी रोज आकर बिहारीजी की जय-जयकार करते हैं, लेकिन यहां के वन, उपवन, यमुना, प्राचीन मंदिरों के उद्धार की जरूरत महसूस नहीं करते।

ये हालात तब हैं जबकि हर साल यहां दस करोड़ से अधिक श्रद्धालु श्रीकृष्ण और राधारानी का आशीर्वाद लेने आते हैं।

बदहाल सड़कों से चौपट हुआ कारोबार

hema malini is contesting from mathura seat

मथुरा जंक्शन पहुंचते ही श्रद्धालु बदइंतजामी से मुकाबिल होते हैं। यहां से जन्मभूमि जाने वाली सड़क दस बरस से टूटी हुई है।

बेहिसाब उड़ती धूल से दुकानदारों का कारोबार चौपट है। इसी रोड पर अपनी जेनरेटर पार्ट्स की दुकान से धूल साफ करते भूषण कुमार आहूजा सड़क की बात पर जनप्रतिनिधियों पर भड़क उठते हैं।

कहते हैं, कारोबार 40 फीसदी गिर गया है। अरसे बाद सड़क बनती है तो सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोद दिया जाता है। ऐसा तकरीबन दस साल से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की खेती हो गयी है चौपट

hema malini is contesting from mathura seat
जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर छाता शुगर मिल को लेकर आंदोलन होते रहते हैं। 2008 में मिल बंद होने के समय तीन सौ कर्मचारियों को वीआरएस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

मिल बंद होते ही गन्ने की खेती भी चौपट हो गई। मिल बंदी का दर्द शहर के हनुमान टीले पर रहने वाले श्यामसुंदर शर्मा की आंखों में है।

कहते हैं, बहुत दिन घर बैठा रहा अब इधर-उधर प्राइवेट काम कर लेता हूं। वृंदावन में रह रहे राजेंद्र प्रसाद सारस्वत कहते हैं, होनी को यही लिखा था।
विज्ञापन

बना यमुना एक्सप्रेस वे

hema malini is contesting from mathura seat
हर घड़ी विकास की बाट जोहती कृष्ण की नगरी एक बार फिर नई उम्मीदों के साथ चुनाव की प्रतीक्षा में है।

जयंत चौधरी यहां के सांसद हैं, उनकी उपलब्धि यही है कि उन्होंने अपनी निधि का पूरा इस्तेमाल कर लिया।

पांच बरस में यमुना एक्सप्रेसवे का तोहफा मथुरा के लिए खास है लेकिन गोवर्धन तहसील निर्माण और कान्हा के मंदिरों की दुर्दशा पर माननीयों और सरकार की कृपा नहीं हुई।

ऐसा था 2009 का चुनाव परिणाम

hema malini is contesting from mathura seat

जयंत चौधरी, रालोद-379870

श्यामसुंदर शर्मा, बसपा-210257

मानवेंद्र सिंह, कांग्रेस-85418

जयंत चौधरी रालोद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। उन्हें 52.90  प्रतिशत वोट मिले थे।

जयंत चौधरी का रिपोर्ट कार्ड

hema malini is contesting from mathura seat

170 करोड़ रूपये यमुना कार्ययोजना में खर्च पर पर नतीजा शिफर रहा।

उड्डयन मंत्रालय ने मथुरा में एयरपोर्ट का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा।

भूमि अधिग्रहण कानून संशोधन : संसद में प्राइवेट बिल प्रस्तुत किया, बाद में सरकार ने नया कानून बनाया। हरित प्रदेश का मुद्दा कई बार आया पर कोई पहल नहीं।

क्षेत्र में लोगों को अभी भी खारा पानी पीना पड़ रहा है साथ ही बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है।

मथुरा को हैं हेमा से उम्मीद

hema malini is contesting from mathura seat

हेमा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में यहां विकास कार्य किये हैं जो कि उनका मजबूत पक्ष है।

वह ग्लैमर और अपनी सकारात्मक छवि से वोटरों को लुभा सकती हैं।  

रालोद के जाट वोट बैंक में सेंध लगा सकती हैं। स्टारडम के आगे खत्म हो सकती है भाजपा की आंतरिक गुटबाजी।

अजित सिंह के पुत्र हैं जयंत चौधरी

hema malini is contesting from mathura seat

केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का पुत्र होने के साथ ही जयंत चौधरी रालोद के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पिछली बार भाजपा से गठबंधन था और इस बार उन्हें कांग्रेसी हाथ का साथ मिला है।

तरकश के तीर- जाट आरक्षण के नाम पर वोटरों को साधने की कोशिश। सांसद निधि के पूरे उपयोग को भुनाने की कोशिश।

एयरपोर्ट बनाने की कोशिशों को जनता में प्रचारित करेंगे।

सपा से चुनावी मैदान में हैं चंदन सिंह

hema malini is contesting from mathura seat
पूर्व में विधायक रह चुके ठाकुर चंदन सिंह को पार्टी की गुटबाजी की समस्या लगातार झेलनी पड़ी है। वह पार्टी से पहले निष्कासित भी हो चुके हैं।

सपा सरकार की उपलब्धियों के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश।

पहले ही टिकट मिल जाने से वे लंबे समय से मतदाताओं के संपर्क  में हैं।

बसपा ने उदयन की जगह योगेश को दिया टिकट

hema malini is contesting from mathura seat

बसपा ने उदयन शर्मा का टिकट काटकर योगेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया। योगेश के भाई ब्लाक प्रमुख हैं और मां पुष्पा शर्मा वृंदावन की चेयरमैन रह चुकी हैं।

बसपा के परंपरागत वोटों के साथ स्वजातीय वोटों को एकजुट करने की कोशिश।

वृंदावन और मथुरा में सियासी बैकग्राउंड के सहारे मतदाताओं को रिझाने की कोशिश।

बड़ी पार्टियों के छत्रपों को आप से मिलेगी टक्कर

hema malini is contesting from mathura seat
अनुज गर्ग मथुरा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं, वह दिल्ली में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन में शानदार भूमिका निभा चुके हैं।

युवाओं के सहारे ब्रज विरासत और यमुना मुद्दे के दम पर मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।

‘आप’ की छवि के सहारे युवा मतदाताओं पर भरोसा। सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के सहारे जनता को रिझाने की कोशिश।

जयंत को है जीत का विश्वास

hema malini is contesting from mathura seat

पिछले चुनाव में व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया गया था।

कई कोशिशें सार्थक रही हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता देखने को मिली है।

अब कोशिश यहां एयरपोर्ट की स्थापना, गंगा की भांति यमुना प्राधिकरण का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed