{"_id":"2a922aba3731ca96f4bd833616f9bf1d","slug":"helpline-number-for-hajj-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा आवेदन में दिक्कत, यहां करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा आवेदन में दिक्कत, यहां करें संपर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा के आवेदकों की सहूलियत के लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर दी गई हैं। इस क्रम में गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर और आवश्यक सूचनाएं जारी की गई हैं। यह जानकारी राज्य हज कमेटी के हज अधिकारी तनवीर अहमद ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रों पर आवेदकों के फॉर्म भरने व जमा करवाने की व्यवस्था की गई है। जिलों के हज प्रशिक्षण केंद्रों पर भी फॉर्म पहुंचवा दिए गए हैं। जरूरत के मुताबिक जिलों में प्रशिक्षित अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मो. शादाब खां को लखनऊ का प्रभारी बनाया गया है। इनका मोबाइल नं. 9235610681 है। इसी तरह अन्य जिलों में भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रभारियों से आवेदक आवश्यक सूचना हासिल कर सकते हैं। हज फॉर्म 20 फरवरी तक जमा होंगे।
विज्ञापन
दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
वेबसाइट: www.uphajcommittee.com
ईमेल: shcuplko@rediffmail.com
फोन नं. : 0522-2617120, 6591139
हज अधिकारी : 9795202483