फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helpline for 24 hours in lesa

रात के 'ढाई बजे' अगर हो बिजली गुल, तो करें फोन

Thu, 17 Apr 2014 11:51 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
helpline for 24 hours in lesa

अब आधी रात को पेटी का फ्यूज उड़ जाए। एक फेज बंद होने से बिजली गुल हो जाए। ट्रांसफार्मर की एलटी लीड जले तो अपने इलाके के उपकेंद्र पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन


इस पर आपकी बिजली को ठीक करने के लिए चार पहिया वाहन से लैस गैंग पहुंचेगा। ये बातें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने कहीं। बुधवार को मिश्रा हुसैनगंज स्थित कस्टमर केयर सेंटर में उपभोक्ताओं सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को गर्मियों में होने वाले बिजली संकट को जल्द दूर करने के लिए लेसा के प्रत्येक उपकेंद्र पर सीढ़ी युक्त वाहन से लैस एक-एक गैंग तैनात करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक ने बताया कि एक मई से उपकेंद्रों पर यह सीढ़ी युक्त वाहन गैंग की तैनाती हो जाएगी।

यह गैंग रात 8 से सुबह 8 बजे तक उपकेंद्र पर कार्य करेंगे। जिसकी निगरानी सीधे अधिशासी अभियंताओं को करनी होगी।

एमडी एवं जीएम से करें सीधी बातचीत
कस्टमर केयर सेंटर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा और जीएम (मुख्य अभियंता) शमीम अहमद उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत कर सकते हैं।

प्रबंध निदेशक प्रत्येक बुधवार को शाम 4 से 5 बजे और जीएम प्रत्येक रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक समस्याएं सुनेंगे।

प्रबंध निदेशक ने बुधवार से ही निदेशक तकनीकी प्रदीप टंडन एवं जीएम के साथ कस्टमर केयर सेंटर पहुंचे। प्रबंध निदेशक ने कहा कि जो उपभोक्ता उपस्थित होकर व्यथा सुनाने चाहे तो आ सकते हैं।  

शिकायत प्रकोष्ठ में करें शिकायत
नए कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर बदलने में इलाकाई इंजीनियर एवं कर्मचारी घूस मांगे तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत कर सकते हैं।


निगम के प्रबंध निदेशक ने बुधवार को इस शिकायत प्रकोष्ठ को खोलने का निर्देश दिया, जिसके गुरुवार को खुलने की उम्मीद है। उपभोक्ता यहां पर शिकायत को पत्र के माध्यम और सीधे पहुंचकर रिसीव करा सकते हैं। जिनके नाम एवं पते को गोपनीय रखा जाएगा।

बिजली न आए तो करें शिकायत

कस्टमर केयर सेंटर 18001800440
लेसा कंट्रोल रूम 8005488878 9415005765

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed