फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   helmet compulsory for who sits back on two wheelers.

यूपी में अब बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी

Sat, 13 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 helmet compulsory for who sits back on two wheelers.
demo pic

दुपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वालों के लिए भी अब हेलमेट पहनना जरूरी होगा। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। इसे देखते हुए सरकार ने दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने छह जुलाई को उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली में संशोधन के लिए सुझाव व आपत्तियां मांगी थीं। इनके निपटारे के बाद सरकार ने शुक्रवार को मोटरयान नियमावली में 23वां संशोधन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना

 helmet compulsory for who sits back on two wheelers.
demo pic - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव कुमार अरविंदसिंह देव ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब हेलमेट न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

पगड़ी पहनने वालों को छूट
प्रदेश सरकार ने पगड़ी पहनने वालों को हेलमेट पहनने से छूट दे दी है। दुपहिया वाहन चालक यदि पगड़ी पहनते हैं तो उन्हें पहले से ही हेलमेट न लगाने की छूट है। इसी तरह पीछे बैठने वाले यदि पगड़ी पहनते हैं तो उन्हें भी हेलमेट नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed