{"_id":"67f3df75f11f86ed5306e0c4","slug":"hello-aitell-me-new-designs-for-sewing-and-embroidery-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1147398-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हेलो एआई...सिलाई और कढ़ाई की नई डिजाइन बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हेलो एआई...सिलाई और कढ़ाई की नई डिजाइन बताओ
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेतीं अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। हेलो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिलाई-कढ़ाई की नई डिजाइन बताओ। वर्तमान में कौन से फैशन के कपड़े ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता कितनी है। इसके लिए डिजिटल प्लेटफाॅर्म के जरिये आईटीआई और प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के परिसर में स्थापित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कौशल प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को कंप्यूटराइज व आधुनिक इलेक्ट्रिक मशीन के जरिये प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक, दो से चार महीने के प्रशिक्षण में सिलाई-कढ़ाई की बेसिक जानकारी के साथ नई डिजाइन के बारे में भी बताया जा रहा है। कार्यशाला में कंप्यूटर आधारित नई तकनीक व एआई की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी जाती है। ताकि प्रशिक्षु इसका उपयोग कर नई डिजाइन बनाना सीखें।
विज्ञापन
गोमतीनगर की ऊषा बीते एक माह से टेलरिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण ले रहीं हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक इलेक्ट्रिक मशीन के जरिये सिलाई-कढ़ाई का विशेष प्रशिक्षण मिला रहा है। यहां कपड़े की कटिंग, कढ़ाई और नई डिजाइन में सिलाई की जानकारी दी जा रही है। अलीगंज की रेखा का कहना है कि विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद स्टार्टअप शुरू करने तैयारी है।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा ने बताया कि टेलरिंग सेंटर के साथ ही राजधानी के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में सिलाई व कढ़ाई का कोर्स कराया जा रहा है। डिप्लोमा इन ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग (डीडीडीटी) और अन्य कोर्स में सिलाई कौशल और डिजाइन विकसित करने के बारे में जानकारी दी जाती है। इससे विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़ने के अवसर भी मिल रहे हैं।