{"_id":"5d98f8688ebc3e01644081ae","slug":"helipad-in-bbau-for-defence-expo-lucknow-news-lko4854008107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू में बनेगा हेलीपैड, चलेंगी शटल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू में बनेगा हेलीपैड, चलेंगी शटल बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएयू में बनेगा हेलीपैड, चलेंगी शटल बसें
डिफेंस एक्स्पो की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक
डिफेंस एक्स्पो में लोगों को आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने के लिए शटल बस सेवा की सुविधा मिलेगी। ऐसे ही वृंदावन के अतिरिक्त इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, रिवर फ्रंट, अवध शिल्पग्राम में भी आयोनज होंगे और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में हेलीपैड बनाया जाएगा।
अगले साल चार से आठ फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्स्पो की तैयारियों को लेकर शनिवार को डीएम कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बैठक की गई, जिसमें नगर निगम, एलडीए, परिवहन, पुलिस सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री सहित विभिन्न देशों के डेलीगेट कार्यक्रम में आएंगे। ऐसे में शहीद पथ के किनारे रमाबाई रैली स्थल के पास बने हेलीपैड स्थल पर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी। विकल्प के तौर पर बीबीएयू में हेलीपैड बनेगा। इसकेअतिरिक्त कार्यक्रम स्थलों पर एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व प्राथमिक उपचार के लिए कैंप बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। डिफेंस एक्स्पो में जनता को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए शटल बस सेवा चलाने के निर्देश लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सविसेज को दिए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात संभालेंगे।
गमलों, स्पाइरल लाइटों से होगी सजावट
डिफेंस एक्स्पो के अंतर्गत शहर के सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पेड़ों व झाड़ियों में स्पाइरल लाइटिंग, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के बाहर और अंदर हॉर्टिकल्चर का कार्य कराया जाएगा। गमले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
रिवरफ्रंट, अवध शिल्प ग्राम में भी होंगे प्रोग्राम
डीएम ने बताया कि 4 फरवरी, 2020 की शाम को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में कर्टन रेजर का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त इंदिरागांधी प्रतिष्ठान, वृंदावन योजना, अवध शिल्पग्राम और रिवरफ्रंट पर भी कार्यक्रम कराए जाएंगे। यहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जाएगा। 200 वालेंटियर की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए डीएम ने नागरिक सुरक्षा के वालेंटियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी।