फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update

तस्वीरें: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब; उमस से राहत तो जलभराव से आफत

Sun, 16 Aug 2026 08:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 16 Aug 2026 08:19 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी के कई जिलों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। हालात ये रहे कि राजधानी की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। लोगों को उमस से राहत मिली तो जलभराव से आफत दिखी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
लखनऊ में बारिश से जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को  कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

विज्ञापन

28 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
लखनऊ में बारिश से जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

तराई में भी बारिश का जोर

17 से 18 अगस्त के दौरान तराई क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
लखनऊ में बारिश से जलभराव के बीच निकलती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह हुई जोरदार बारिश से शहर पानी-पानी दिखा। एक तरफ लोगों को उमस से राहत मिली, तो दूसरी तरफ शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ीं।  

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
बारिश से सड़क पर भरा पानी बना आफत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कुर्सी रोड में चार नंबर चौराहे से जानकीपुरम के छुईया पुरवा चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। जलभराव इतना अधिक था कि पानी डिवाइडर तक पहुंच गया।

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
जलभराव से बंद हो रहीं गाड़ियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में पहुंचते ही बंद हो गए। इसके बाद वाहन चालकों को अपने वाहन पैदल खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते देखा गया। जलभराव के कारण इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
जलभराव के बीच निकलते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश होते ही इस मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है।

UP Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain Lucknow Streets Waterlogged Monsoon Update
बारिश के बाद राजधानी की गली-गली में भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed