फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में आंधी-पानी का कहर : अब तक 15 लोगों की मौत, अगले 36 घंटों में भारी तूफान की चेतावनी

Tue, 29 May 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 May 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall and storm in uttar pradesh
storm in up - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। सरकार के आंकड़ों के अनुसार इसमें अब तक 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 13 घायल हुए हैं। छह मवेशियों की भी जान गई है। अवध के गोंडा जिले में तो ओलावृष्टि इतनी ज्यादा हुई कि कई स्थानों पर सड़कें सफेद चादर की तरफ ढंक गईं। आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटों के बीच गरज-चमक के साथ तेज आंधी-पानी के आसार हैं।
heavy rainfall and storm in uttar pradesh
heavy rainfall in up - फोटो : amar ujala
गोंडा में मंगलवार तड़के पांच बजे के करीब आए तूफान में कई लोगों के आशियाने ढह गए तो कई के छप्पर और टिनशेड उड़ गए। आंधी-पानी के बीच वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट गांव में अमरेश पाल (15) और जानी (50) की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, रायबरेली में तीन, कानपुर नगर में दो, उन्नाव में छह और पीलीभीत में भी दो लोगों की जान चली गई, जबकि कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

 
heavy rainfall and storm in uttar pradesh
heavy rainfall in up - फोटो : amar ujala
तूफान में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए जबकि बिजली के कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लगभग 50 गांवों की बिजली गुल हो गई है। नवाबगंज के कटरा-बस्ती राजमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी से ठप हो गया है। वन विभाग की टीम पेड़ों को हटाकर रास्ता खाली कराने मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall and storm in uttar pradesh
heavy rainfall in up - फोटो : amar ujala
ओलों की बारिश से गन्ना, तंबाकू व सब्जी की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नवाबगंज इलाके के जफरापुर, काजीपुर, बालापुर, कनकपुर, खड़ौआ, इस्माइलपुर, लोलपुर, बल्लीपुर, सानी सहित करीब 15 गांवों में आधी-पानी से करीब-करीब 20 लाख की सब्जी और गन्ने की फसल बर्बाद होने का अनुमान है।
विज्ञापन
heavy rainfall and storm in uttar pradesh
heavy rainfall in gonda - फोटो : amar ujala
जफरापुर में पेड़ के नीचे दबने से एक अधेड़ रामकिशुन घायल हो गया, जबकि पेड़ के नीचे ही दबकर  गांव के सुशील की एक गाय तथा रामगोपाल की भैंस पेड़ की मौत हो गई। बल्लीपुर सानी गांव में ओलों की चपेट में आकर अनामिका और अमन घायल हुए हैं। बर्फ के ओलो से घायल हुयी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed