फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain in lucknow till late night

Lucknow News: राजधानी में देर रात तक झमाझम

Thu, 12 Sep 2024 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in lucknow till late night
हजरतगंज में बारिश में गुजरते वाहन।

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार दोपहर को शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात तक जारी रही। शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून की सक्रियता में सुस्ती के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम तक लखनऊ में 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 25.4 डिग्री रहा।



तेज बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को घंटों बिजली संकट रहा। आशियाना में दिनभर आवाजाही चलती रही। सेक्टर आई, ओ और के में शाम को आपूर्ति बाधित रही। गोमतीनगर, इंदिरानगर, चौक व चिनहट इलाके में फॉल्ट के चलते बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




जवाहर भवन में भी कर्मचारियों को बिजली संकट झेलना पड़ा। इसके बेसमेंट में स्थित बिजलीघर में नमी के कारण तकनीकी खराबी आ गई थी। सुबह पांच से 10:30 बजे तक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लिफ्ट भी बंद रहने से कर्मचारियों को ऊपर के तलों पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जवाहर भवन का बिजलीघर लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है। कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के बीच तालमेल न होने से बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed