फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain in 14 districts of Western Terai, thunderstorm alert in 55 districts

Lucknow News: पश्चिमी तराई के 14 जिलों में भारी बारिश, 55 जिलों में गरज चमक का अलर्ट

Thu, 26 Jun 2025 02:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:13 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in 14 districts of Western Terai, thunderstorm alert in 55 districts

विज्ञापन

- जल्द ही खत्म होगा मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार
- 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते दो दिनों से मानसून की सक्रियता बड़ी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों के 14 जिलों में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। साथ ही 55 जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर,अमेठी, बाराबंकी, सोनभद्र, गोरखपुर, वाराणसी समेत के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

हालांकि, पूर्वी हिस्से में हो रही छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। सभी को मामसून की अच्छी बारिश का इंतजार है।

मौसम विभाग की मानें तो यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में होगी अच्छी बारिश के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी, तराई और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



- यहां है भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

- यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed