{"_id":"68c9d1d3297798456304d8a2","slug":"heavy-rain-expected-in-the-capital-today-lucknow-news-c-13-knp1002-1387412-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में आज भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में आज भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मध्यम तो रात में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को बाराबंकी व आसपास बारिश से लखनऊ का मौसम भी खुशनुमा रहा और उमस व गर्मी से राहत मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। 19 सितंबर तक कहीं धीमी और मध्यम तो कहीं तेज बारिश होती रहेगी। 19 के बाद मौसम करवट लेगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ही कम रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।