फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy loaded vehicle is going through villages

Lucknow News: गांवों से गुजर रहे भारी वाहन, जिम्मेदार लापरवाह

Mon, 27 Feb 2023 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Heavy loaded vehicle is going through villages
- एसआर स्कूल की छात्रा की हादसे में मौत के बाद पुलिस ने बंद कर दिया था मार्ग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बख्शी का तालाब। मामपुर व नगवा खुर्द गांव से भारी वाहनों का गुजरना सोमवार को भी जारी रहा। कुछ देर तक ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनीं। चालक वाहनों को जबरन गांवों से निकलने लगे। अब ग्रामीणाें को हादसे का खतरा सता रहा है। विधायक भी इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। लंबा जाम भी लग रहा है।
बीते शनिवार को भैंसामऊ पुलिया के पास एसआर स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आदित्री की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद थाना मोड़ पुलिया के पास पुलिस ने बड़े-बड़े पत्थर लगाकर मार्ग बंद कर दिया था। इसके बाद से अयोध्या हाईवे से जाने वाले भारी वाहन कुर्सी रोड पार कर मामपुर व नगवा खुर्द गांव होते हुए सीतापुर रोड पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को भारी वाहनों को रोकने के लिए तार और ईंटों का ढेर लगा दिया। इससे कई घंटे जाम लगा रहा। वाहन चालक जबरन गांव से निकलने लगे। ग्रामीणों का विरोध भी काम नहीं आया। नए नए रास्ते भी तलाश करते रहे।
विज्ञापन


अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग करके समस्या का निदान कर दिया है। अब ट्रैफिक अस्ती रोड से सीतापुर रोड पर आ रहा है। कहा कि यातायात गांव के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर सेवा संस्थान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आरआर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सोमवार को उप जिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा। संस्थान के अध्यक्ष उमाकांत यादव, संरक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों की बदहाली से आए दिन हादसे होते हैं। मांग की, इन सड़कों की मरम्मत कराई जाए। उमाकांत ने बताया कि शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि जब तक आउटर रिंग रोड पूरा बन ही जाता, तब तक इन सड़कों पर सुबह सात से दस के बीच भारी वाहन का प्रवेश बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed