फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy crowd outbreak in Ayodhya, 24 devotees admitted overnight

Ayodhya: अयोध्या में भारी भीड़ का प्रकोप, रात भर में भर्ती हुए 24 श्रद्धालु, सभी अस्पताल किए गए अलर्ट

Tue, 11 Feb 2025 07:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2025 07:58 PM IST
सार

अयोध्या में वाहनों की संख्या बढ़ने से जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। वहीं, दर्शन के दौरान भी भीड़ से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। रात भर में 24 श्रद्धालु भर्ती किए गए हैं।

विज्ञापन
Heavy crowd outbreak in Ayodhya, 24 devotees admitted overnight
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज से लौटने के बाद जिले में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रकोप नहीं थम रहा है। विभिन्न जगहों पर हुए हादसों व अन्य वजहों से लोग घायल व बीमार हो रहे हैं। इसका असर है कि मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 24 श्रद्धालु भर्ती हो चुके हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या की ओर कूच कर रहा है। एकाएक भारी संख्या में वाहनों के सड़क पर उतरने से मुख्य मार्गों के अलावा विभिन्न संपर्क मार्गों पर भी वाहनों को मोड़ा जा रहा है। इस बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं के वाहन हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। वहीं, रामलला के दर्शन-पूजन के दौरान भी भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ रही है। रक्तचाप, ह्रदय संबंधी रोगों आदि के कारण भी लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में महाराष्ट्र निवासी परम सुख (75), नितिन राठी (48), सुनीता राठी (47), नीता देवी (50), आंध्र प्रदेश के लक्ष्मीपुरम निवासी करमवीर (52), सांई कृष्णा (45), कलावती (70), महोली बिहार निवासी राम बिलास (35), आंध्र प्रदेश के श्यामलाल राय (70), अनपूर्णा (40), देहरादून निवासी मीना जोशी (69) समेत अन्य भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. विनोद आर्या ने बताया कि अधिकांश मरीज छिटपुट हादसों में घायल होकर पहुंचे हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। उन्हें परिसर में ही ठहरने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed