{"_id":"683cbc35f427a6834c0853ba","slug":"heat-will-trouble-today-also-relief-expected-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1231701-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज भी सताएगी गर्मी, कल से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज भी सताएगी गर्मी, कल से राहत के आसार
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को पूरे दिन गर्मी और उमस ने बेहाल किए रखा। शाम में कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाओं से लगा कि अब मौसम में बड़ा बदलाव होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी राजधानी क्षेत्र में मौसम रविवार जैसा ही रहेगा। तीखी धूप के बीच उमस परेशान करती रहेगी।
अब लखनऊ में मंगलवार से ही थोड़ी राहत के आसार हैं। तापमान में भी कमी देखने को मिली सकती है। ये दो से तीन दिन ही रहेगी, क्याेंकि पांच जून से बादलों की विदाई होगी और गर्मी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के भी आसार हैं। लखनऊ में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सोमवार से बुधवार तक तापमान में 2 से 4 डिग्री तक कमी आ सकती है। पांच जून से गर्मी अपना रंग दिखाएगी, जिससे पारा 3 से 5 डिग्री तक चढ़ सकता है।