Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat wave begins, temperature crosses 44 degrees in Agra-Jhansi

Lucknow News: गर्मी का कहर शुरू, आगरा-झांसी में पारा 44 डिग्री पार

Sun, 08 Jun 2025 05:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Heat wave begins, temperature crosses 44 degrees in Agra-Jhansi

विज्ञापन
- 19 जिलों में लू की चेतावनी, 14 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा
 - 11 जून से करवट लेगा मौसम, पूर्वी यूपी से होगा बूंदाबांदी का आगाज

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में सोमवार को लू के थपेड़े चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं  9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्सों, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुंदेलखंड क्षेत्र और आगरा व आसपास के जिलों में लू चलने की आशंका जताई है।
रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं लगभग 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 9 से 11 जून के बीच विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन जिलों में लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed