फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat continues in the sun, mercury will fall after two days

Lucknow News: धूप में गर्माहट बरकरार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Heat continues in the sun, mercury will fall after two days

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को भी लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस की। रविवार के मुकाबले दिन के पारे में बढ़ोतरी रही। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में रूखापन रहा।



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों में लखनऊ के तापमान और मौसम में कोई बड़ा बदलाव दिखने के आसार नहीं है। ऐसे में दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। दो दिन के बाद नए बने वेदर सिस्टम के केरल की ओर शिफ्ट होने से राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री की उछाल के साथ 28.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, शहर के छह वायु प्रदूषण मापक स्टेशनों में से अलीगंज और लालबाग पर सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक लाल श्रेणी में रहा। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए ऐसी हवा बेहद खराब मानी जाती है। गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed